स्वागत गीत खिल गए आज हम Khil Gaye Aaj Hum Swagat Geet

आप आये यहाँ खिल गए आज हम
Khil ɡaye aaj hum – swaɡat ɡeet

आप आये यहाँ खिल गए आज हम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आप आये यहाँ खिल गए आज हम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम

दूर तम हो गया रोशनी आ गयी
आप आये यहाँ है खुशी छा गयी
आपको देखकर हो गयी आँख नम-
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम

कैसे स्वागत करें ना समझ पाएं हम
भाग्य पर देखिये कैसे इतरायें हम
मन का पंछी उड़े और चूमे कदम-
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम

प्यार हमको मिला मान्यवर आपका
हर कली खिल गयी ये असर आपका
हम सभी के लिए आ गए हैं स्वयम-
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम

Author – आकाश महेशपुरी

Leave a Comment