रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति लिरिक्स Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati lyrics

Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati lyrics

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति लिरिक्स
Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati lyrics
तर्ज – हाल क्या है दिलो का

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति लिरिक्स

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,
आपकी मेहरबानी हमें चाहिये,
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका,
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये,
रिध्दि सिद्धि के दाता सुणो गणपति ॥

सर झुकाता हूँ चरणों मे सुन लीजिये,
आज बिगड़ी हमारी बना लीजिये,
ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की,
तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिये,
रिध्दि सिद्धि के दाता सुणो गणपति ॥

तेरी भक्ति का दील मे नशा चूर हो,
बस आँखो मे बाबा तेरा नूर हो,
कण्ठ पे शारदा माँ हमेशा रहे,
रिध्धि सिद्धि का वर ही हमें चाहिये,
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ॥

सारे देवों मे गुणवान दाता हो तुम,
सारे वेदों मे ज्ञानो के ज्ञाता हो तुम,
ज्ञान देदो भजन गीत गाते रहे,
बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिये,
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति ॥

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,
आपकी मेहरबानी हमें चाहिये,
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका,
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये,
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो ॥

Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati lyrics
Singer :- Dwarka Mantri

1 thought on “रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति लिरिक्स Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati lyrics”

Leave a Comment