हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए है Swagat Geet – He Atithi Aapke Ham Swagat Ko Aaye Hain

हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए है
Swagat Geet – He Atithi Aapke Ham Swagat Ko Aaye Hain

तर्ज – होठों से छू लो तुम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए है
हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए हैं
तुम्हें अर्पित करने को, ये हार भी लाए हैं
हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए हैं

मन की बगिया से चुन, कलियों को लाए
और भाव भरे पुष्पों, से गुच्छ सजाए हैं
स्वीकार करो श्रीमन, ये माला लाए हैं
स्वीकार करो श्रीमन, ये माला लाए हैं
हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए हैं

हैं धन्य भाग्य अपने, जो आप यहां आए
हैं धन्य भाग्य अपने, जो आप यहां आए
हम सबके लिए पल में, कई खुशियां ले आए
नयनों में चमक आई, जो दर्शन पाए हैं
नयनों में चमक आई, जो दर्शन पाए हैं
हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए हैं

जो खता हुई हो हमसे, तो उसको भुला देना
जो खता हुई हो हमसे, तो उसको भुला देना
एक चाह यही है बस, आशीष हमें देना
हम आपके वंदन में, शुभ गीत ये गाए हैं
हम आपके वंदन में, शुभ गीत ये गाए हैं
हे अतिथि आपके हम, स्वागत को आए हैं

Swagat Geet – He Atithi Aapke Ham Swagat Ko Aaye Hain

Leave a Comment